top of page

Terror Funding : PDP यूथ विंग के नेता Waheed Parra टेरर फंडिंग में गिरफ्तार, NIA ने लिया Action

Nov 25, 2020
1 min read

राष्ट्रीय जांच एजेंसी एनआइए ने पीपुल्स डेमोक्रेटिक पार्टी पीडीपी के यूथ विंग के अध्यक्ष वाहिद पारा को एक आतंकी मामले के सिलसिले में गिरफ्तार किया है।वाहिद पारा ने हाल ही में दक्षिणी कश्मीर के पुलवामा से जिला विकास परिषद डीडीसी चुनाव के लिए अपना नामांकन दाखिल किया था।


राष्ट्रीय जांच एजेंसी एनआइए ने पीपुल्स डेमोक्रेटिक पार्टी पीडीपी के यूथ विंग के अध्यक्ष वाहिद पारा को टेरर फंडिंग मामले के सिलसिले में गिरफ्तार किया है।वाहिद पारा ने हाल ही में दक्षिणी कश्मीर के पुलवामा से जिला विकास परिषद डीडीसी चुनाव के लिए अपना नामांकन दाखिल किया था। गत सोमवार को राष्ट्रीय सुरक्षा एजेंसी के नई दिल्ली मुख्यालय में हिजबुल मुजाहिदीन के आतंकवादी संगठन के साथ कथित संबंध के लिए पूछताछ की जा रही थी। वाहिद उर रहमान पारा जम्मू-कश्मीर स्पोटर्स काउंसिल के सचिव पद पर भी रह चुके हैं।


राष्ट्रीय सुरक्षा एजेंसी के प्रवक्ता ने कहा है कि आज एनआइए ने पीपुल्स डेमोक्रेटिक पार्टी की यूथ विंग के अध्यक्ष वाहिद उर रहमान पारा को दूसरे व्यक्ति के साथ साजिश में हिजबुल मुजाहिदीन का समर्थन करेन के मामले में नाविद बाबू-देवेंद्र सिंह मामले में गिरफ्तार किया है। हालांकि इस मामले में वाहिद उर रहमान ने इस मामले के बारे में अपनी अनभिज्ञता व्यक्त की । यहां यह बताना जरूरी है कि पीडीपी यूथ विंग के नेता वाहिद उर रहमान पारा का नाम निलंबित पुलिस उपाधीक्षक देवेंद्र सिंह मामले की जांच के दौरान सामने आया।

Comments


Post: Blog2_Post
  • Facebook
  • Twitter
  • Instagram

©2020 by કેશુભાઈ પટેલ. Proudly created with Wix.com

bottom of page