top of page

अमेरिका में प्रदर्शनकारियों ने लिंकन और रूजवेल्ट की प्रतिमा गिराई, कोलंबस दिवस का विरोध


पोर्टलैंड, एपी। अमेरिका के पोर्टलैंड शहर में प्रदर्शनकारियों ने कोलंबस दिवस का विरोध करते हुए पूर्व राष्ट्रपतियों-अब्राहम लिंकन और थियोडोर रूजवेल्ट की प्रतिमा गिरा दी। विरोध प्रदर्शन के आयोजकों ने इसको लेकर रविवार की रात स्थानीय लोगों का आक्रोश दिवस मनाया। 15वीं शताब्दी के इतालवी यात्री क्रिस्टोफर कोलंबस के अमेरिका आने की याद में कोलंबस दिवस मनाया जाता है। अमेरिका के स्थानीय निवासी कोलंबस को सदियों तक चलने वाले नरसंहार के लिए जिम्मेदार मानते हैं। खबरों में कहा गया है कि प्रदर्शनकारियों ने रूजवेल्ट की प्रतिमा को जंजीरों से बांध दिया और इसके आधार को गिराना शुरू कर दिया। उन्होंने इस पर लाल रंग भी डाला। प्रदर्शनकारियों ने रात नौ बजे से पहले रूजवेल्ट की प्रतिमा गिरा दी। इसके बाद उनका ध्यान लिंकन की प्रतिमा की ओर गया। आठ मिनट बाद उन्होंने उनकी प्रतिमा भी गिरा दी। प्रतिमाओं को गिराने के बाद क्रुद्ध भीड़ ने ओरेगन हिस्टोरिकल सोसायटी की खिड़कियों को तोड़ना शुरू कर दिया।

1 view0 comments
Post: Blog2_Post
bottom of page