top of page

सेकेंड मैरिज एनिवर्सरी पर शेयर की शादी की अनदेखी तस्वीरें, लाल जोड़े में पति संग इस अंदाज में आईं नज


हाल ही में प्रियंका और निक ने अपनी शादी की दूसरी मैरिज एनिवर्सरी सेलिब्रेट की है। साल 2018 में इन फेमस जोड़े ने जोधपुर के उमेद भवन में सात फेरे लिए थे। ये शादी उस वक्त की फेमस शादियों में से एक थी।


बॉलीवुड के हॉट एंड क्यूट कपल में से एक प्रियंका चोपड़ा और निक जोनस की जोड़ी को फैंस काफी पसंद करते हैं। हाल ही में प्रियंका और निक ने अपनी शादी की दूसरी मैरिज एनिवर्सरी सेलिब्रेट की है। साल 2018 में इन फेमस जोड़े ने जोधपुर के उमेद भवन में सात फेरे लिए थे। ये शादी उस वक्त की फेमस शादियो में से एक थी। देसी गर्ल की शादी से जुड़े हर रस्म की तस्वीरें सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हुईं थीं। वहीं फैंस ने उनकी इन तस्वीरों को काफी पसंद भी किया था। वहीं अब सेकेंड मैरिज एनिवर्सरी पर प्रियंका ने अपनी शादी की कुछ अनसीन तस्वीरें सोशल मीडिया पर फैंस के साथ शेयर की हैं जो काफी पसंद की जा रही हैं।

प्रियंका चोपड़ा ने इंस्टाग्राम अकाउंट पर वेडिंग की कुछ फोटोज पोस्ट की हैं। इन तस्वीरों में वह दुल्हन की तरह लाल लहंगा में सजी हुई दिखाई दे रही हैं। तस्वीर में प्रियंका और निक एक-दूसरे का हाथ पकड़े क्लोज खड़े नजर आ रहे हैं। वहीं, एक और फोटो में मेहमानों की भीड़ के बीच दोनों एक-दूसरे को वरमाला पहनाते दिख रहे हैं।

Comments


Post: Blog2_Post
  • Facebook
  • Twitter
  • Instagram

©2020 by કેશુભાઈ પટેલ. Proudly created with Wix.com

bottom of page