top of page

वियतनाम में भूस्खलन, एक दिन में 8 लोगों की मौत, 45 लापता

हनोई, आइएएनएस। वियतनाम में भारी बारिश के बाए भारी बारिश और भूस्खलन से सभी लोग परेशान है। राज्य में आए आंधी-तूफान के कारण गुरुवार को वियतनाम में दो अलग-अलग भूस्खलन में 8 लोगों की मौत हो गई और 45 लापता हो गए। बता दें कि  लगातार हो रही भारी बारिश के चलते सभी लोगों को काफी दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है। वहीं इस तूफान में लापता हुए लोगों को बचाने के लिए बचावकर्मी लगे हुए हैं।

टाइफून मोलावे तूफान ने ली थी ग्रामीण की जान : बता दें कि एक दिन पहले टाइफून मोलावे की विनाशकारी रफ्तार ने वियतनाम के करीब बुधवार को कहर मचाया था, जिसमें एक ग्रामीण की मौत हो गई थी और दो नाव में सवार 12 मछुआरे लापता हो गए थे। यह तूफान 20 साल में आया देश में सबसे शक्तिशाली बताया गया। आधिकारिक वियतनाम समाचार एजेंसी ने बुधवार को बताया था कि दक्षिण-मध्य क्वांग न्गई प्रांत में 150 किलोमीटर (93 मील) प्रति घंटे की रफ्तार से चली हवाओं के कारण एक व्यक्ति की मौत हो गई। व्यक्ति ने खुद को बचाने की कोशिश की, लेकिन रफ्तार के आगे वह खुद को नहीं बचा सका।

भयंकर बाढ़ का सामना कर रहा वियतनाम : वियतनाम कई सालों में सबसे भयंकर बाढ़ का सामना कर रहा है। यहां बाढ़ के कारण हुए भूस्खलन में सेना के बैरक भी जमींदोज हो गए हैं। भूस्खलन के कारण सेना के जवान भी लापता हो गए हैं। करीब 11 जवानों के बारे में अभी कोई जानकारी नहीं है। हालांकि, बैरेक से क्वांग ट्राइ प्रांत में अब तक सेना के जवानों की 11 लाशों को निकाला जा चुका है।

कई हिस्सों में भारी बारिश : जानकारी के लिए बता दें कि पिछले हफ्ते वियतनाम के कई हिस्सों में भारी बारिश हुई है। वियतनाम में बाढ़ और बारिश के कारण कई लोग मारे जा चुके हैं। आने वाले दिनों में बाढ़ के पानी का स्तर और अधिक बढ़ने का भय बना हुआ है। सरकार का कहना है कि वियतनाम के चौथे मिलिट्री रीजन की एक इकाई रविवार की सुबह भूस्खलन का शिकार हुई है।

PASS AWAY SHRI KESHUBHAI PATEL : http://ab2news.com/3298/

留言


Post: Blog2_Post
  • Facebook
  • Twitter
  • Instagram

©2020 by કેશુભાઈ પટેલ. Proudly created with Wix.com

bottom of page