top of page

Bihar Assembly Election: छत्तीसगढ़ के CM का दावा, कांग्रेस जीतेगी 50 से अधिक सीटें, बनेगी हमारी सरका

छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री भूपेश बघेल


पटना। छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने दावा किया है कि बिहार में कांग्रेस विधानसभा की 50 से अधिक सीटें जीतेगी और सरकार बनाएगी। बघेल ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और मुख्यमंत्री नीतीश कुमार की सरकार को गरीब विरोधी सरकार बताया है। वे रविवार को कांग्रेस द्वारा विधानसभा चुनाव 2020 के लिए तैयार किए गए थीम सॉन्ग की लॉन्चिंग के मौके पर प्रेस से बात कर रहे थे।

कांग्रेस जो कहती है वो करती है : बघेल ने कहा कि किसी को देखना हो कि कांग्रेस जो कहती है वो कहती है तो छत्तीसगढ़ जाकर देंखे। किस तरह कांग्रेस ने अपना वादा पूरा किया है। किसानों को उनकी फसल का न्यूनतम समर्थन मूल्य तो दिया ही जा रहा है उसके अलावा 10 हजार रुपये भी दिए जा रहे हैं। लेकिन केंद्र और बिहार में बैठी सरकार किसान, गरीब, मजदूर विरोधी है।

प्रति व्यक्ति आय हुई कम, मजदूर बेहाल : बघेल ने कहा कि बिहार का इतिहास गौरवशाली रहा है। बिहार के लोग डॉक्टर, इंजीनियर और अन्य सेवाओं में जाकर लोगों की सेवा करते हैं। लेकिन आज का बिहार बिल्कुल बदल गया है। प्रति व्यक्ति आय कम हो चुकी है।मजदूर बेहाल है। युवा बेरोजगार है। शिक्षा बदहाल है। किसान परेशान हैं। नीतीश कुमार पर हमला करते हुए बघेल ने कहा कि किसानों के लिये नीतीश कुमार ने फसल बेचने की जो नीति अपनाई लागू की है बिल्कुल गलत है। उन्होंने केंद सरकार के तीन किसान कानून को भी किसान विरोधी बताया। ये कानून मोदी सरकार अपने पूंजीपति मित्रों को लाभ पहुंचाने के लिए लाए गए हैं। छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री ने कहा कि प्रधानमंत्री को देश की जनता को झटका देने में मजा आता है। इस दौरान अजय कपूर, वीरेंद्र राठौड़, पवन खेरा, आखिलेश प्रसाद सिंह के साथ तरुण गुप्ता भी मौजूद रहे।

Comments


Post: Blog2_Post
  • Facebook
  • Twitter
  • Instagram

©2020 by કેશુભાઈ પટેલ. Proudly created with Wix.com

bottom of page