top of page

Bihar Election 2020: बिहार में 21 से सक्रिय हो जाएंगे राहुल गांधी, 16 दिन में करेंगे पांच वर्चुअल रै


पटना। कांग्रेस के पूर्व राष्ट्रीय अध्यक्ष राहुल गांधी बिहार विधानसभा चुनाव को देखते हुए 21 अक्टूबर से बिहार में सक्रिय हो जाएंगे। फिलहाल वे वर्चुअल माध्यम से बिहार में अपनी उपस्थिति दर्ज कराएंगे। जल्दी ही उनके फिजिकल कार्यक्रम भी घोषित होंगे। पार्टी ने विधानसभा चुनाव 2020 के मद्देनजर 30 स्टार प्रचारकों को बिहार में लगाया है। इन 30 नेताओं में कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष राहुल गांधी और प्रियंका गांधी जैसे नेता भी शामिल हैं। पार्टी सूत्रों ने बताया कि पार्टी ने विधानसभा चुनाव के पहले और दूसरे दौर के लिए राहुल गांधी की फिलहाल छह वर्चुअल रैलियां निर्धारित की है, जिनकी संभावित तारीखें तो तय हो गई हैं, लेकिन रैलियां किन क्षेत्रों में होंगी यह तय होना अभी शेष है। जानकारी के अनुसार राहुल गांधी की पहली वर्चुअल रैली 21 अक्टूबर को संभावित है। इसके बाद 24, 27, 29 अक्टूबर और नवंबर में एक और पांच को रैलियां होंगी। सूत्रों ने बताया कि इन तिथियों में फेरबदल भी संभावित है। राहुल गांधी के साथ ही कांग्रेस महासचिव और उत्तर प्रदेश की प्रभारी प्रियंका गांधी की वर्चुअल रैलियां की घोषणा भी एक दो रोज के अंदर हो जाने की संभावना पार्टी ने जताई है। बता दें कि वर्चुअल रैलियों के अलावा प्रियंका और राहुल गांधी की फिजिकल रैलियां भी होंगी। चर्चा है कि तीन चरण के चुनाव में राहुल गांधी की छह जबकि प्रियंका गांधी की तीन फिजिकल रैलियां होनी हैं।

ความคิดเห็น


Post: Blog2_Post
  • Facebook
  • Twitter
  • Instagram

©2020 by કેશુભાઈ પટેલ. Proudly created with Wix.com

bottom of page