top of page

अमित शाह बोले- कांग्रेस और उसके सहयोगियों ने फिर लोकतंत्र को शर्मसार किया

Nov 4, 2020
1 min read

अर्नब ने मुंबई पुलिस पर कई गंभीर आरोप लगाए हैं। वहीं शिवसेना नेता संजय राउत ने कहा महाराष्ट्र में कानून का पालन किया जाता है। प्रकाश जावेडकर ने उठाए पुलिसिया कार्रवाई पर सवाल। अमित शाह बोले- राज्य की सत्ता का दुरुपयोग लोकतंत्र के चौथे स्तंभ पर हमला है।


मुंबई पुलिस ने बुधवार सुबह रिपब्लिक टीवी के एडिटर इन चीफ अर्नब गोस्वामी को उनके घर से हिरासत में ले लिया है। इसको लेकर अर्नब ने मुंबई पुलिस पर कई गंभीर आरोप लगाए हैं। एएनआइ द्वारा रिपब्लिक टीवी की तरफ से दिखाए गए अर्नब के घर के एक लाइव फुटेज को दिखाया गया, जिसमें पुलिस और अर्नब के बीच झड़प होती दिख रही थी। पुलिस ने अर्नब गोस्‍वामी को दो साल पुराने इंटीरियर डिजाइनर की आत्महत्या के मामले में गिरफ्तार किया है। पिछले दिनों इस मामलें में फिर से जांच के आदेश दिए गए थे। इस गिरफ्तारी पर देश के तमाम मंत्रियों की प्रतिक्रिया सामने आ रही है।

Reaction on Arnab Goswami Arrest:

-केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने कहा, 'कांग्रेस और उसके सहयोगियों ने एक बार फिर लोकतंत्र को शर्मसार किया है। रिपब्लिक टीवी और अर्नब गोस्वामी के खिलाफ राज्य की सत्ता का दुरुपयोग व्यक्तिगत स्वतंत्रता और लोकतंत्र के चौथे स्तंभ पर हमला है। यह हमें आपातकाल की याद दिलाता है। फ्री प्रेस पर इस हमले का विरोध होगा।'

Comments

Couldn’t Load Comments
It looks like there was a technical problem. Try reconnecting or refreshing the page.
Post: Blog2_Post
  • Facebook
  • Twitter
  • Instagram

©2020 by કેશુભાઈ પટેલ. Proudly created with Wix.com

bottom of page