top of page

गुजरात में विधानसभा की 8 सीटों पर उपचुनाव, भाजपा-कांग्रेस के बीच कड़ा मुकाबला

Nov 3, 2020
1 min read

अहमदाबाद। गुजरात उपचुनाव में विधानसभा की आठ सीटों के लिए मतदान जारी हैं। अबडासा, लिंबडी, मोरबी, धारी, गढ़दा, कर्जन, डांग और कपराडा सीटों पर उपचुनाव के लिए मतदान हो रहा है। चुनाव आयोग ने तीन हजार से अधिक केंद्रों पर मतदान की व्यवस्था की है। लगभग 19 लाख मतदाता इसके लिए पंजीकृत हैं। कोरोना वायरस संक्रमण को ध्‍यान में रखते हुए मतदाता पॉलीथिन के ग्लव्ज पहनकर मतदान करेंगे। इसके अलावा स्वास्थ्य विभाग ने मास्क, फेसशील्ड, थर्मल गन, हेंड सेनेटाइजर के साथ मतदाओं के लिए 21 लाख ग्लव्ज चुनाव आयोग को सौंपे हैं। गुजरात उपचुनाव भाजपा और कांग्रेस के लिए साख का मुद्दा है, इसलिए दोनों दलों ने अपनी पूरी ताकत झौंक दी है। मतगणना 10 नवंबर को है।




Comments

Couldn’t Load Comments
It looks like there was a technical problem. Try reconnecting or refreshing the page.
Post: Blog2_Post
  • Facebook
  • Twitter
  • Instagram

©2020 by કેશુભાઈ પટેલ. Proudly created with Wix.com

bottom of page