दो राउंड के बाद ईवीएम पर उठा सवाल, राहुल गांधी ने गढ़ी नई परिभाषा
- ab2 news

- Nov 5, 2020
- 1 min read

चुनाव दर चुनाव हार के बाद भाजपा विरोधी दल ईवीएम पर सवाल उठाते रहे हैं। भाजपा की जीत के लिए गड़बड़ी का आरोप लगाते हुए विपक्ष ईवीएम के पीछे छिपता रहा है। राहुल ने सवाल उठाकर बिहार विधानसभा चुनाव में एक नई चर्चा छेड़ दी है।
बिहार विधानसभा चुनाव-2020 के दो चरण के मतदान संपन्न हो चुके हैं। अब 7 नवंबर को आखिरी चरण का मतदान है। इसके बाद 10 नवंबर को मतगणना के बाद चुनाव परिणाम सामने आएगा। लेकिन इससे पहले ही बिहार चुनाव में ईवीएम को लेकर सवाल उठ गया है। यह सवाल कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष राहुल गांधी ने उठाया है। उन्होंने ईवीएम की नई परिभाषा गढ़ी है। ईवीएम को मोदी वोटिंग मशीन करार दिया है। See more....








Comments