सुभाषिनी की जीत के लिए राहुल लगा रहे जोर

बिहार विधानसभा चुनाव- 2020 के अंतिम चरण में सबकी निगाहें मधेपुरा के बिहारीगंज सीट पर भी हैं। यहां से जदयू के पूर्व अध्यक्ष शरद यादव की बेटी सुभाषिनी यादव कांग्रेस के टिकट पर चुनाव लड़ रही हैं। ऐसे में शरद यादव की प्रतिष्ठा भी दांव पर है। मधेपुरा लोकसभा क्षेत्र का शरद यादव कई बार प्रतिनिधित्व कर चुके हैं। इस क्षेत्र के तहत ही बिहारीगंज विधानसभा सीट है। मधेपुरा लोकसभा क्षेत्र में एक बार शरद यादव ने राजद प्रमुख लालू प्रसाद यादव को पराजित कर सबको चाैंका दिया था। See more...






Comments