top of page

हाथरस घटना पर स्मृति बोलीं, योगी करेंगे न्याय, राहुल कर रहे राजनीति

वाराणसी, 3 अक्टूबर (आईएनएस)। केंद्रीय महिला एवं बाल विकास मंत्री स्मृति जुबिन ईरानी शनिवार को वाराणसी दौरे पर थीं। इस दौरान उन्होंने हाथरस में की घटना को बेहद दर्दनाक बताया है। कहा कि, इस मामले में मुख्यमंत्री योगी न्याय करेंगे। कांग्रेस नेता राहुल गांधी व प्रियंका का हाथरस जाना सिर्फ राजनीति है। केंद्रीय मंत्री स्मृति इरानी ने कहा कि, उन्हें भरोसा है कि उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ इस मामले में न्याय करेंगे। मेरी इस मामले में मुख्यमंत्री के साथ फोन पर बात भी हुई है। उन्होंने कांग्रेस नेता राहुल गांधी पर निशाना साधते हुए कहा कि, उनका हाथरस कूच करना सिर्फ अपनी राजनीति करना है। देश व प्रदेश की जनता खूब समझती है। उनको तो राजस्थान जाकर पीड़ित परिवार को न्याय दिलाने की पहल करनी चाहिए, लेकिन वोट की खातिर हाथरस बार-बार आने के प्रयास में हैं। हाथरस कांड पर स्मृति ईरानी ने कहा कि, अपनी संवैधानिक मर्यादा के चलते मैं किसी प्रदेश के मामले में दखल नहीं देती, लेकिन मैंने हाथरस कांड पर योगी आदित्यनाथ से बात की है। मुख्यमंत्री ने एसआईटी का गठन किया है। प्रारंभिक रिपोर्ट पर एसपी के साथ सीओ तथा अन्य के खिलाफ तो कल ही कार्रवाई हुई है। एसआईटी की रिपोर्ट आने दीजिए। उसके बाद जिन लोगों ने हस्तक्षेप किया या जिन लोगों ने पीड़िता को न्याय न मिल पाए इसकी साजिश की है, उनके खिलाफ योगी आदित्यनाथ सख्त कार्रवाई करेंगे।

Comments


Post: Blog2_Post
  • Facebook
  • Twitter
  • Instagram

©2020 by કેશુભાઈ પટેલ. Proudly created with Wix.com

bottom of page