top of page

Reliance Capital की संपत्ति खरीदने के लिए 10 और कंपनियों ने लगाई बोली, एसबीआई लाइफ भी रेस में


भारतीय स्टेट बैंक की सब्सिडियरी कंपनी एसबीआई लाइफ ने भी रिलायंस निप्पॉन लाइफ इंश्योरेंस में रिलायंस कैपिटल की हिस्सेदारी लेने के लिए रुचि दिखाई है। रिलायंस निप्पॉन लाइफ इंश्योरेंस जापान की सबसे बड़ी लाइफ इंश्योरेंस कंपनी निप्पॉन लाइफ के साथ एक साझा उपक्रम है।


अनिल अंबानी की संकटग्रस्त कंपनी रिलायंस कैपिटल लिमिटेड (RCL) की संपत्ति खरीदने के लिए दस और बोलियां प्राप्त हुई हैं। इनमें एसबीआई लाइफ भी शामिल है। इस महीने की शुरुआत में डिबेंचर होल्डर्स की समिति ने ईओआई जमा कराने की आखिरी तारीख को बढ़ाकर 17 दिसंबर, 2020 कर दिया था। इसके बाद दस और बोलियां रिलायंस कैपिटल की संपत्तियों के लिए आ गई हैं। इस तरह अब तक कुल 70 बोलियां प्राप्त हो चुकी है। सुत्रों ने यह जानकारी दी है।

भारतीय स्टेट बैंक की सब्सिडियरी कंपनी एसबीआई लाइफ ने भी रिलायंस निप्पॉन लाइफ इंश्योरेंस में रिलायंस कैपिटल की हिस्सेदारी लेने के लिए रुचि दिखाई है। रिलायंस निप्पॉन लाइफ इंश्योरेंस जापान की सबसे बड़ी लाइफ इंश्योरेंस कंपनी निप्पॉन लाइफ के साथ एक साझा उपक्रम है। इसने 30 सितंबर, 2020 को 1196 करोड़ रुपये में कंपनी में 49 फीसद हिस्सेदारी खरीदी थी। सितंबर महीने के आखिर में 21,912 करोड़ के एयूएम वाली इस जीवन बीमा कंपनी को साल 2019-20 के दौरान 35 करोड़ रुपये का लाभ हुआ था।

आरसीएल की परिसंपत्तियों के विमुद्रीकरण की शुरुआत डिबेंचर होल्डर्स कमेटी और विस्त्रा आईटीसीएल इंडिया द्वारा की गई थी, जिसका फर्म के कुल बकाया ऋण में 93 फीसद हिस्सा है। कंपनी का कुल बकाया कर्ज करीब 20,000 करोड़ रुपये है।

अनिल अंबानी की कंपनियों में रिलायंस जनरल इंश्योरेंस, रिलायंस निप्पॉन लाइफ इंश्योरेंस, रिलायंस सिक्योरिटीज, रिलायंस एआरसी और रिलायंस हेल्थ शामिल हैं। इन सभी कंपनियों की संपत्तियों को खरीदने के लिए अलग-अलग कंपनियों ने बोलियां लगाई हैं।

 
 
 

Recent Posts

See All
IAS ઓફિસર પાસે સેનિટરી પેડ માંગનાર વિદ્યાર્થિનીને મળી એડની ઓફર

બિહારમાં આઈએએસ ઓફિસર હરજોત કૌર પાસે એક જાહેર કાર્યક્રમમાં સેનિટરી પેડ માંગીને ચર્ચામાં આવેલી રિયા કુમારીને હવે એક સેનિટરી પેડ બનાવતી...

 
 
 
સાઉથની વધુ એક ફિલ્મનો બોક્સ ઓફિસ પર તરખાટ, 'પોન્નિયિન સેલ્વન'નુ બે દિવસનુ કલેક્શન 150 કરોડ

સાઉથની વધુ એક ફિલ્મ બોક્સ ઓફિસ પર તરખાટ મચાવી રહી છે. મણિરત્નમની મહત્વાકાંક્ષી તામિલ ફિલ્મ પોન્નિયિન સેલ્વન પાર્ટ 1 થીયેટરોમાં રજૂ થઈ...

 
 
 

Comments


Post: Blog2_Post
  • Facebook
  • Twitter
  • Instagram

©2020 by કેશુભાઈ પટેલ. Proudly created with Wix.com

bottom of page