top of page

प्रदर्शनकारी किसानों ने पंजाब में होटल का किया घेराव, बीजेपी नेता पिछले दरवाजे से भागे


पुलिस सूत्रों ने बताया कि किसानों ने भाजपा की महिला इकाई की जिला अध्यक्ष भारती शर्मा सहित कई भाजपा कार्यकर्ताओं को होटल के अंदर नहीं जाने दिया. पंजाब के फगवाड़ा (Phagwara) में शुक्रवार को बीजेपी नेताओं के एक समूह को पिछले दरवाजे से खिसकना पड़ा क्योंकि केंद्र के कृषि कानूनों का विरोध करने वाले किसानों ने उस होटल को घेर लिया था जहां पर बीजेपी नेता एक कार्यक्रम का आयोजन कर रहे थे. भारतीय किसान यूनियन (दोआबा) के प्रदर्शनकारियों ने उस होटल में विरोध प्रदर्शन किया, जहां भाजपा नेता पूर्व प्रधानमंत्री अटल बिहारी वाजपेयी की जयंती मना रहे थे.


प्रदर्शनकारियों ने दावा किया कि होटल एक भाजपा कार्यकर्ता है, जिसने एक कंपनी भी चलाई थी जो मवेशी और चिकन फ़ीड की आपूर्ति करती थी. उन्होंने कहा कि वे कंपनी के उत्पादों का बहिष्कार करेंगे. यूनियन के उपाध्यक्ष कृपाल सिंह मुस्सापुर के नेतृत्व में कार्यकर्ताओं ने होटल के बाहर प्रदर्शन किया और उन भाजपा नेताओं तथा कार्यकर्ताओं का घेराव किया जो किसानों का प्रदर्शन शुरू होने से पहले होटल के अंदर जा चुके थे. पुलिस सूत्रों ने बताया कि किसानों ने भाजपा की महिला इकाई की जिला अध्यक्ष भारती शर्मा सहित कई भाजपा कार्यकर्ताओं को होटल के अंदर नहीं जाने दिया. उन्होंने बताया कि होटल के भीतर गए नेताओं और कार्यकर्ताओं को पुलिस सुरक्षा में एक-एक कर पिछले दरवाजे से बाहर निकलना पड़ा.

 
 
 

Recent Posts

See All
IAS ઓફિસર પાસે સેનિટરી પેડ માંગનાર વિદ્યાર્થિનીને મળી એડની ઓફર

બિહારમાં આઈએએસ ઓફિસર હરજોત કૌર પાસે એક જાહેર કાર્યક્રમમાં સેનિટરી પેડ માંગીને ચર્ચામાં આવેલી રિયા કુમારીને હવે એક સેનિટરી પેડ બનાવતી...

 
 
 
સાઉથની વધુ એક ફિલ્મનો બોક્સ ઓફિસ પર તરખાટ, 'પોન્નિયિન સેલ્વન'નુ બે દિવસનુ કલેક્શન 150 કરોડ

સાઉથની વધુ એક ફિલ્મ બોક્સ ઓફિસ પર તરખાટ મચાવી રહી છે. મણિરત્નમની મહત્વાકાંક્ષી તામિલ ફિલ્મ પોન્નિયિન સેલ્વન પાર્ટ 1 થીયેટરોમાં રજૂ થઈ...

 
 
 

Comments


Post: Blog2_Post
  • Facebook
  • Twitter
  • Instagram

©2020 by કેશુભાઈ પટેલ. Proudly created with Wix.com

bottom of page