top of page

सफलता का कोई शॉर्टकट नहीं, पढ़ें सक्सेस मंत्र के बारे में यह प्रेरक कहानी


सफलता का कोई शॉर्टकट नहीं होता है। कई बार शॉर्टकट अपनाने से व्यक्ति को गंभीर परिणाम भोगने पड़ते हैं। व्यक्ति को अपनी मेहनत पर भरोसा करना चाहिए। इससे सफलता अवश्य मिलती है। सक्सेस मंत्र और इस सार से जुड़ी यह एक प्रेरक कहानी हम आपको सुना रहे हैं।

Motivational Story: सफलता का कोई शॉर्टकट नहीं होता है। सक्सेस मंत्र और इस सार से जुड़ी यह एक प्रेरक कहानी हम आपको सुना रहे हैं। एक जंगल था जहां सुनहरे पंखों वाली बहुत सुंदर चिड़िया रहती थी। वह पेड़ के तने में रहने वाले कीड़ों को खाती थी। यही उसका प्रिय भोजन था। एक दिन वो भोजन की तलाश कर रही थी। तब उस चिड़िया की नजर एक व्यक्ति पर पड़ी।

उस व्यक्ति के हाथ में एक छोटा-सा लकड़ी का बक्सा था जिसे लेकर वो जंगल से तेजी से गुजर रहा था। उसे इतनी जल्दबाजी में देख चिड़िया को हैरानी हुई। उस चिड़िया ने व्यक्ति से पूछा कि भाई इतनी जल्दी में कहां जा रहे हो। किसी परेशानी में हो क्या? व्यक्ति ने कहा, “नहीं तो। ऐसी कोई बात नहीं है। आज सुबह से ही मैं पेड़ के तनों में रहने वाले कीड़ों को इकट्ठा कर रहा था। इन्हें मैंने इस लकड़ी के बक्से में भरा हुआ है। इम्हें गांव के बाजार में बेचने जा रहा हूं। इसके बदले में मुझे एक सुनहरा पंख मिलेगा। जल्दी जा रहा हूं ताकी बाजार बंद न हो जाए।”


यह सुनकर चिड़िया को ख्याल आया कि उस व्यक्ति को सुनहरा पंख चाहिए और उसे खाने के लिए तने के कीड़े। एक-दूसरे की आवश्यकता को पूरा करने के लिए हम दोनों एक-दूसरे की मदद कर सकते हैं। चिड़िया ने सोचा कि क्यों न वो इसे खुद का एक पंख देकर ये बक्सा ले ले। ऐसे में उसे भोजन के लिए भटकना नहीं पड़ेगा।

चिड़िया ने उस व्यक्ति से कहा कि यह बक्सा वो उसे दे दे। इसके बदले में वो उसे एक सुनहरा पंख दे देगी। व्यक्ति भी इस बात तैयार हो गया क्योंकि उसे बाजार तक नहीं जाना पड़ा। चिड़िया ने उसे अपना एक पंख दे दिया और बक्सा ले लिया। सिर्फ यही नहीं, उसने उस आदमी को रोज सुनहरा पंख देने का वादा किया और बदले में कीड़े लाने के लिए राजी कर लिया।


इससे चिड़िया को बिना किसी मेहनत के रोजाना कीड़े मिलने लगे। वह रोज अपना एक पंख तोड़ती और कीड़े लेकर अपनी भूख मिटा लेती। लेकिन धीरे-धीरे उसे उड़ने में परेशानी होने लगी क्योंकि उसके पंख खत्म होने लगे थे। फिर एक दिन ऐसा आया जब उसके सभी पंख खत्म हो गए। वह उड़ने में भी असमर्थ हो गई। पंख न मिलने पर उस आदमी ने उसके लिए कीड़े लाना बंद कर दिया। चिड़िया लाचार हो गई थी। वह खाना तलाशने भी नहीं जा सकती थी। कुछ ही दिनों में चिड़िया भूख-प्यास से तड़पकर मर गई।


सीख: सफलता का कोई शॉर्टकट नहीं होता है। कई बार शॉर्टकट अपनाने से व्यक्ति को गंभीर परिणाम भोगने पड़ते हैं। व्यक्ति को अपनी मेहनत पर भरोसा करना चाहिए। इससे सफलता अवश्य मिलती है।

3 views0 comments

Recent Posts

See All

IAS ઓફિસર પાસે સેનિટરી પેડ માંગનાર વિદ્યાર્થિનીને મળી એડની ઓફર

બિહારમાં આઈએએસ ઓફિસર હરજોત કૌર પાસે એક જાહેર કાર્યક્રમમાં સેનિટરી પેડ માંગીને ચર્ચામાં આવેલી રિયા કુમારીને હવે એક સેનિટરી પેડ બનાવતી કંપનીએ જાહેરાતની ઓફર કરી છે. કંપનીએ રિયા જ્યાં સુધી ગ્રેજ્યુએટ ના થ

સાઉથની વધુ એક ફિલ્મનો બોક્સ ઓફિસ પર તરખાટ, 'પોન્નિયિન સેલ્વન'નુ બે દિવસનુ કલેક્શન 150 કરોડ

સાઉથની વધુ એક ફિલ્મ બોક્સ ઓફિસ પર તરખાટ મચાવી રહી છે. મણિરત્નમની મહત્વાકાંક્ષી તામિલ ફિલ્મ પોન્નિયિન સેલ્વન પાર્ટ 1 થીયેટરોમાં રજૂ થઈ ચુકી છે અને બે જ દિવસમાં ફિલ્મે આખા વિશ્વમાં 150 કરોડ રુપિયાની કમા

Post: Blog2_Post
bottom of page