top of page

Bihar Chunav 2020: बेटी की वजह से शरद की प्रतिष्ठा दांव पर, सुभाषिनी की जीत के लिए राहुल लगा रहे जोर

Writer: ab2 news
ab2 news
Nov 4, 2020
2 min read

बिहार विधानसभा चुनाव- 2020 के अंतिम चरण में सबकी निगाहें मधेपुरा के बिहारीगंज सीट पर भी हैं। यहां से जदयू के पूर्व अध्यक्ष शरद यादव की बेटी सुभाषिनी यादव कांग्रेस के टिकट पर चुनाव लड़ रही हैं। ऐसे में शरद यादव की प्रतिष्ठा भी दांव पर है। मधेपुरा लोकसभा क्षेत्र का शरद यादव कई बार प्रतिनिधित्व कर चुके हैं। इस क्षेत्र के तहत ही बिहारीगंज विधानसभा सीट है। मधेपुरा लोकसभा क्षेत्र में एक बार शरद यादव ने राजद प्रमुख लालू प्रसाद यादव को पराजित कर सबको चाैंका दिया था। अब उन्हीं लालू यादव की पार्टी राजद के समर्थन से सुभाषिनी कांग्रेस के टिकट पर चुनाव लड़ रही हैं। कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष राहुल गांधी भी सुभाषिनी की जीत के लिए जोर लगाया है।

कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष राहुल गांधी बुधवार को बिहार के दाैरे पर पहुंचे। उनकी पहली सभा मधेपुरा और दूसरी अररिया में हुई। बिहार दौरे के क्रम में राहुल गांधी की पहली सभा मधेपुरा के बिहारीगंज में हुई। जहां से शरद यादव की पुत्री सुभाषिनी राज राव कांग्रेस के टिकट पर चुनाव मैदान में हैं। बिहारीगंज के उच्च विद्यालय के प्रांगण में बनाए गए मंच से राहुल ने महागठबंधन के उम्मीदवारों के पक्ष में वोट की अपील की।

राहुल ने कहा कि नीतीश कुमार किस काम पर वोट मांग रहे हैं समझ नहीं आ रहा। प्रवासी मजदूर जब बिहार लाैट रहे थे तो उन्होंने मदद नहीं की। उल्टे उनकी पिटाई करा दी। छत्तीसगढ़ के किसानों की स्थिति पता कीजिए। वहां के किसानों को दो हजार पांच सौ रूपया धान का कीमत मिल रहा है। बिहार में गठबंधन की सरकार बनेगी तो हर जात की होगी। हर धर्म की होगी। उन्होंने कहा कि शरद यादव बीमार हैं। इस कारण नहीं आ पा रहे हैं। शरद यादव मेरे गुरू हैं। इस लिहाज से सुभाषिनी मेरी बहन है। उनके पक्ष में मतदान करें।

Comments


Post: Blog2_Post

Subscribe Form

Thanks for submitting!

  • Facebook
  • Twitter

©2020 by Ab2. Proudly created with Wix.com

bottom of page