top of page
  • Writer's pictureab2 news

LIVE बिहार चुनाव 2020: आज राहुल गांधी दिखाएंगे दम, ताकत झोंकेंगे तेजस्‍वी-नीतीश; नड्डा-राजनाथ भी गरज

तीन चरणों में हो रहे बिहार विधानसभा चुनाव के दो चरण पूरे हो चुके हैं। अब तीसरे चरण की बारी है। 76 सीटों पर 7 नवंबर को मतदान के साथ ही यह चरण भी पूरा होगा। इसके बाद 10 नवंबर को मतगणना के बाद चुनावी नतीजे जारी किए जाएंगे। महागठबंधन और एनडीए के बीच कांटे की टक्‍कर के बीच बुधवार को चुनावी रण में कई दिग्‍गज अपने पक्ष के प्रत्‍याशियों के समर्थन में वोट मांगने आ रहे हैं। भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा और रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह के अलावा कांग्रेस के पूर्व राष्‍ट्रीय अध्‍यक्ष राहुल गांधी बुधवार को तीसरे चरण वाले क्षेत्रों में कई चुनावी सभाओं को संबोधित करेंगे। नड्डा नरकटियागंज में रोड शो भी करेंगे। चुनाव आयोग आज दूसरे चरण के मतदान के आधिकारिक आंकड़े जारी करेगा। बिहार की चुनावी बिसात पर शह और मात के ताजा दौर की तमाम जानकारी और पल-पल के अपडेट के लिए बने रहें हमारे साथ…

LIVE Bihar Chunav 2020: Bihar Election 2020 LIVE Updates

10:20 AM : ट्वीट के जरिये राहुल गांधी ने एक बार फिर सरकार पर बोल हमला

बिहार में आज अपनी दो अंतिम चुनावी सभाओं के पहले कांग्रेस के पूर्व राष्ट्रीय अध्यक्ष राहुल गांधी ने एक ट्वीट करके सरकार पर हमला बोला है। राहुल गांधी ने अपने ट्वीट के साथ एक वीडियो ऐड करते हुए कहा है कि ‘जब लाखों मज़दूर बहन-भाई देश के विभिन्न हिस्सों से बिहार-यूपी की ओर भूखे, प्यासे पैदल चलने पर मजबूर हो गए, तब मोदी-नीतीश सरकारी ने ये शर्मनाक बर्बरता की। कांग्रेस पार्टी सरकार में नहीं है, फिर भी हमने इस अत्याचार के ख़िलाफ़ मज़दूर भाइयों की मदद की। राहुल गांधी अब तक बिहार में 6 चुनावी सभाएं कर चुके हैं। आज यानी 4 नवंबर को राहुल गांधी पुनः बिहार आ रहे हैं। आज उनकी दो सभाएं होनी है। पहली सभा मधेपुरा के बिहारीगंज में होगी जबकि दूसरी सभा अररिया में होनी है।

10:00 AM : राहुल गांधी बिहार में अबतक कर चुके हैं 6 चुनावी जनसभा

राहुल गांधी ने अपने ट्वीट के साथ जो वीडियो टैग किया है उसमें देखा जा सकता है कि कुछ पुलिस वाले बिहार-यूपी लौटने वाले श्रमिकों को लाठी डंडे से पीट रहे हैं। बिहार में हो रहे चुनाव को लेकर राहुल गांधी इन दिनों काफी सजग और सक्रिय हैं। बिहार का चुनाव कांग्रेस के लिए कितना महत्वपूर्ण है इस बात का अंदाजा इसी से लगाया जा सकता है कि राहुल गांधी ने अपनी टीम के सबसे प्रमुख नेता  रणदीप सिंह सुरजेवाला, पवन खेड़ा, झारखंड कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष सुबोध कांत सहाय, कांग्रेस सचिव अजय कपूर और राष्ट्रीय इंटरनेट मीडिया विंग के प्रभारी रोहन गुप्ता को बिहार में ही तैनात कर दिया है। इन नेताओं की बिहार में लगातार मौजूदगी के बीच राहुल गांधी खुद बिहार चुनाव में लगातार सक्रिय है।

9:40 AM : कल्याणपुर के प्रत्याशी को गोली मारी, जख्मी

समस्तीपुर में मुफस्सिल थाना क्षेत्र के विशनपुर में कल्याणपुर विधानसभा के निर्दलीय प्रत्याशी सूरज कुमार दास को गोली मार दी। वे युवा क्रांतिकारी पार्टी से प्रत्याशी थे। सूरज कुमार दास को जख्मी हालत में निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया है। वहां उनका इलाज जारी है। सदर डीएसपी ने बताया कि आपसी विवाद में गोली मारी गई है। एक को गिरफ्तार किया गया है। सूरज का घर मुफस्सिल थाना क्षेत्र के विशनपुर में है जबकि वे कल्याणपुर सुरक्षित विधानसभा से प्रत्याशी हैं।

नेताओं में कौन कहां

  1. राहुल गांधी – अररिया और मधेपुरा के बिहारीगंज में जनसभा।

  2. मुख्यमंत्री नीतीश कुमार – किशनगंज जिला के ठाकुरगंज, कोचाधामन, अररिया, रानीगंज, सहरसा जिले के महिषी और मधेपुरा।

  3. भारतीय जनता पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष जगत प्रकाश नड्डा की दोपहर 01 बजे पूर्वी चंपारण जिले के लौरैया (अरेराज) स्थित साहु जैन हाई स्कूल के प्रांगण में एक रैली, इसके पश्चात् वे नरकटियागंज में दोपहर 02:50 बजे से रोड शो करेंगे।

  4. राजनाथ सिंह और डॉ. प्रेम कुमार – धमदाहा, प्राणपुर, कोढ़ा, मुजफ्फरपुर।

  5. योगी आदित्यनाथ – कटिहार, मधुबनी जिले के बिस्फी, दरभंगा जिले के केवटी और सिमरी बख्तियारपुर।

  6. सुशील मोदी – हायाघाट, पूर्णिया, कटिहार और मुजफ्फरपुर में रोड शो।

  7. भूपेंद्र यादव – बहादुरगंज, वायसी और जोकिहाट में सभा।

  8. चिराग पासवान – वारिसनगर, कस्बा, बलरामपुर, कदवा, मनिहारी, बरारी, रुपौली, आलमनगर।

1 view0 comments
Post: Blog2_Post
bottom of page