top of page

गुजरात में कोरोना मरीज 1.5 लाख पार:205 दिन पहले राज्य में 2 मरीज थे, बढ़ती रिकवरी और घटती मृत्युदर के

  • Writer: ab2 news
    ab2 news
  • Oct 11, 2020
  • 2 min read

प्रदेश में बढ़ती रिकवरी और घटती मृत्युदर की दो राहतों के बीच कोरोना के नए मरीजों का सिलसिला अब भी बना हुआ है। अनलॉक-5 के दसवें दिन गुजरात में कुल मरीजों का आंकड़ा डेढ़ लाख को पार कर गया। शनिवार को 1,221 नए संक्रमितों के साथ ही यह आंकड़ा एक लाख 50 हजार 415 हो गया। प्रदेश में सिर्फ 2 मरीजों से यहां तक पहुंचने में 205 दिन लगे।

पहले 50 हजार मरीज होने में 81 दिन लगे थे और एक लाख होने में 87 दिन। लेकिन आखिरी 50 हजार होने में सिर्फ 37 दिन ही लगे। बता दें कि प्रदेश में पिछले महीने 3 सितंबर को एक लाख मरीज पार हो गए थे। हालांकि पहले 50 हजार पार होने वाले दिन 21 जुलाई को 34 मौतें हुई थीं। सूरत में भी उस दिन अब तक की सर्वाधिक 21 मौतें हुई थीं। उल्लेखनीय है कि राज्य में पहले दो मामले 19 मार्च को राजकोट और सूरत में मिले थे। पहली मौत सूरत में 22 मार्च को दर्ज हुई थी।

गुजरात: नए मरीजों के मुकाबले 235 ज्यादा रिकवर हो घर लौटे

प्रदेश में शनिवार को 10 नई मौतों के साथ कुल मौतों का आंकड़ा 3,560 हो गया। इसी दिन 1,456 मरीजों के डिस्चार्ज होने से अब तक एक लाख 30 हजार 897 लोग कोरोना को हरा चुके हैं। रिकवरी दर 87.02 पहुंच गई है। सक्रिय मरीज अब 15 हजार 958 रह गए हैं।

सूरत: सक्रिय मरीज 2300 से नीचे, कुल मरीज आज 32 हजार पार होंगे

सूरत में सक्रिय मरीज अब 2300 से नीचे आ चुके हैं। शनिवार को 252 नए मरीजों के मुकाबले 299 ठीक हो जाने से यहां की रिकवरी दर 89.86 प्रतिशत पहुंच गई। हालांकि कुल मरीज एक दिन बाद रविवार को 32 हजार पार हो जाएंगे। तीन नई मौतों के साथ यहां 967 मरीज अब तक जान गंवा चुके हैं।

प्रदेश की पॉजिटिव रेट 3.30 : गुजरात में कुल पॉजिटिव केस डेढ़ लाख के पार पहुंच गए हैं। हालांकि रिकवरी रेट बढ़कर 87.02 प्रतिशत हो गया है। प्रदेश के 12 जिलों में एक्टिव केस 10 से कम हैं। कोरोना पॉजिटिव का रेट 3.30% है जबकि राष्ट्रीय औसत 8.19% से कम है। राज्य में कुल 3,184 वेंटिलेटर हैं पर अभी 81 मरीज ही वेंटिलेटर पर है। 1.30 लाख मरीज स्वस्थ हो चुके हैं। अभी 81 मरीज वेंटिलेटर पर हैं। अहमदाबाद सिविल के कोविड वार्ड में बेड दिखाई दे रहे हैं। -( स्रोत- कोविड प्रेस सूची क्रमांक-276)

Comments


Post: Blog2_Post

Subscribe Form

Thanks for submitting!

  • Facebook
  • Twitter

©2020 by Ab2. Proudly created with Wix.com

bottom of page