top of page

पीयूष गोयल को सौंपा गया रामविलास पासवान के मंत्रालय का अतिरिक्त कार्यभार

  • Writer: ab2 news
    ab2 news
  • Oct 9, 2020
  • 2 min read

नई दिल्ली, एएनआइ। केंद्रीय मंत्री रामविलास पासवान के निधन के बाद अब उनके मंत्रालय का अतिरिक्त कार्यभार पीयूष गोयल के कंधों पर रहेगा। शुक्रवार को केंद्रीय मंत्री पीयूष गोयल को राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद द्वारा उपभोक्ता मामलों, खाद्य और सार्वजनिक वितरण मंत्रालय का अतिरिक्त प्रभार सौंपा गया है। राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद के कार्यालय की प्रेस रिलीज के अनुसार, गोयल अपने मौजूदा विभागों के अलावा इस मंत्रालय का प्रभार भी संभालेंगे।

गोयल मंत्रिमंडल में रेल और वाणिज्य उद्योग मंत्री हैं। वह दिवंगत केंद्रीय मंत्री रामविलास पासवान का स्थान ले रहे हैं, जिनका गुरुवार को बीमारी के बाद निधन हो गया। बिहार के रहने वाले 74 वर्ष पासवान ने दिल्ली के एम्स अस्पताल में अपनी अंतिम सांस ली।

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, भाजपा अध्यक्ष जेपी नड्डा, और कई दलों के नेताओं ने दिवंगत नेता को नई दिल्ली में उनके आवास पर श्रद्धांजलि दी। पासवान के निधन पर विपक्ष के नेताओं ने भी शोक जाहिर किया। कांग्रेस नेता राहुल गांधी ने कहा कि उनका निधन से दुखी हैं। वहीं, पूर्व प्रधानमंत्री मनमोहन सिंह ने शुक्रवार को केंद्रीय मंत्री रामविलास पासवान के निधन पर शोक व्यक्त किया और रामविलास पासवान के बेटे चिराग पासवान के प्रति उनके शोक पत्र में कहा कि वह एक कुशल प्रशासक थे, जो साथ मिलकर काम करते थे और व्यापक लोकप्रियता के साथ बड़े नेता थे।  पूर्व प्रधानमंत्री ने कहा कि मैं आपके प्यारे पिता के निधन पर बेहद दुखी हूं।  वह एक महत्वपूर्ण दलित नेता थे। वह कई दलों की केंद्र सरकार में एक महत्वपूर्ण दलित नेता चेहरा थे।

केंद्र में संयुक्त प्रगतिशील गठबंधन 1 और 2 सरकारों के दौरान 2004 से 2014 तक रामविलास पासवान के साथ उनके कार्यकाल को याद करते हुए मनमोहन सिंह ने कहा कि उनके साथ अपने जुड़ाव को वह बहुत गर्मजोशी से याद करते हैं।

Comments


Post: Blog2_Post

Subscribe Form

Thanks for submitting!

  • Facebook
  • Twitter

©2020 by Ab2. Proudly created with Wix.com

bottom of page